Shamli News: युवती से जबरन शादी का दबाव, विरोध पर परिवार को धमकी देने का आरोप
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर अपनी बेटी से जबरन शादी करने का दबाव बनाने और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गंगेरू रोड पर ब्लॉक के पास रहने वाला सोनू पुत्र कमल उसकी बेटी से जबरदस्ती शादी करना चाहता है। महिला के अनुसार उसकी बेटी ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी कथित रूप से युवती और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि युवक उनके साथ गाली-गलौज भी करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी के बिना अनुमति के फोटो और वीडियो भी बना रखे हैं। आरोप है कि विरोध करने और फोटो-वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.