शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: झिंझाना क्षेत्र के गांव ताना निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच अब शामली के आदर्श मंडी थाना पुलिस करेगी। झिंझाना पुलिस के मुताबिक घटना स्थल आदर्श मंडी थानाक्षेत्र का है। उधर युवती की मौत को लेकर जिस युवक ने सूचना दी थी उसने खुद को मृतका का प्रेमी बताया है। उसके इस बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस पोस्मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। क्षेत्र के गांव के गांव की मूल निवासी एक युवती परिवार के साथ शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में माजरा रोड स्थित मंडी के आवास पर रहती थी। युवती की बुधवार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। परिजन युवती का शव गांव ताना में लेकर प...