शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: थाना भवन क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए एक युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंहलपुर निवासी अंकित पुत्र यशपाल 21 अगस्त को करीब 11 बजे अपनी मौसी के लड़के वासु पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी हकीमपुर तथा उसकी ताऊ की लड़की रीटा के साथ थाना भवन जा रहा था। आरोप है कि थाना भवन पहुंचने के दौरान मसाबी भट्टे के सामने उनकी बाइक को आयुष उर्फ मन्नू पुत्र सत्येंद्र कुमार निवासी हकीमपुर, रजत पुत्र सतीश निवासी अम्बेहटा याकूबपुर और एक अन्य व्यक्ति ने रोक लिया।आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अंकित के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे जान...