शामली, अगस्त 6 -- Shamli News: कैराना। एक युवक ने कई लोगों के खिलाफ धारदार हथियारों से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला खैलकलां निवासी गुलजार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह करीब साढे 11 बजे वह ईदगाह के पास मौजूद था। इसी दौरान एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि पास में मौजूद कुछ लोगों ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने उन्हें रोकते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसे न मारें, तो आरोपी उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद आरोपियो ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और सभी ने एकजुट होकर उसके तथा उसके भाई व अन्य लोगों के साथ लाठी, डंडों, हॉकी और धारदार हथियारों...