शामली, नवम्बर 3 -- Shamli News: शामली। यातायात माह नवंबर के तहत शामली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। सोमवार को जनपदभर में प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने 428 वाहनों के चालान किए, जिनमें सबसे अधिक 245 चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के किए गए। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने वाहन चालकों की जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के साथ प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने, निर्धारित मानकों के विपरीत नंबर प्लेट लगाने, अस्पष्ट नंबर प्लेट और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Shamli News: यातायात नियमों का पालन कर हादस...