शामली, सितम्बर 8 -- Shamli News: शामली। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए शामली पुलिस ने मंगलवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 523 वाहनों के चालान किए गए। अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई। यातायात पुलिस ने 341 बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान किए। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग के प्रति जागरूक करते हुए 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Shamli News: यातायात नियम तोड़ने पर 504 वाहनों के चालान चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों में अनधिकृत रूप से लगाए ग...