Shamli News: यमुना नदी में छोड़ी गईं 50 हजार मछलियां, मत्स्य संसाधनों के संरक्षण पर जोर
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। करनाल रोड स्थित बिडौंली पुल के नीचे यमुना नदी में मत्स्य विभाग की ओर से रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य पोषित योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में यमुना नदी में रोहू, नैन और कतला प्रजाति की 50 हजार मत्स्य अंगुलिकाएं छोड़ी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत शामली की अध्यक्ष मधु ने की। उन्होंने कहा कि यमुना नदी में मत्स्य बीज का संचयन जलीय पारिस्थितिकी को बनाए रखने और मत्स्य संसाधनों के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के कार्यक्रमों से नदी में मछलियों की उपलब्धता बढ़ाने और जलीय जीवन के संरक्षण में सहायता मिल सकती है। मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शहजाद अहमद ने कहा कि नदियां हमारी महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण और जलीय जैव विविधता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.