शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: कैराना। हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने के चलते जलस्तर आधा मीटर कम होकर 228.94 मीटर हो गया। शनिवार को पहाड़ों पर 18 एमएम बारिश होने के बाद हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 22131 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया था, जिसके चलते रविवार को यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 229.41 मीटर हो गया था। इसके बाद पहाड़ों पर बारिश बंद हो जाने के बाद रविवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा घटकर 13342 क्यूसेक हो गई थी। हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होने के कारण सोमवार को यमुना का जलस्तर आधा मीटर कम होकर 228.94 मीटर हो गया। जबकि सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा भी घटकर 5108 क्यूसेक हो गई। यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर तथा ...