शामली, अगस्त 3 -- Shamli News: शामली। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब यमुना नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को यमुना का जलस्तर बढ़कर 228.66 मीटर दर्ज किया गया। नदी अभी 231 मीटर के चेतावनी बिंदु से नीचे बह रही है। इसलिए अधिकारी हालात सामान्य होने की बात कह रहे है। दूसरे यह हथनीकुंड बैराज से छोड़ने जाने वाले पानी पर भी निर्भर करता है। अभी तक सामान्य मात्रा में ही पानी हथनीकुंड बैरोज से छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग की बारिश की संभावना के बीच खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। यह भी पढ़ें- Unnao News: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 77 सेमी दूर सिंचाई विभाग के अनुसार हथनीकुंड बैराज से रविवार को 22,296 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते अगले कुछ घंटों में यमुना के जलस्तर में और वृद्धि क...