शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: थाना बाबरी पुलिस ने करौदा निवासी विवेक से आठ अक्टूबर को हुई मोबाइल लूट और आठ सितंबर 2026 को हुई चेन लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एक स्प्लेंडर बाइक और 6800 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी (25) पुत्र सुरेंद्र और करण (24) पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव जसोई, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर तथा शिवम (19) पुत्र लीलू निवासी गांव धोलरा, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। बताया गया कि देर रात पुलिस पीके रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीनों युवकों को रोककर पूछताछ की। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस उन्हें थाने ले आई। पूछताछ के दौरान आठ अक्टूबर को करौदा निवास...