Shamli News: मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: थानाभवन। नगर के घंटाघर चौक के पास स्थित एसआरके मोबाइल गैलरी नामक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। थानाभवन नगर के घंटाघर चौक के पास मुजफ्फरनगर के छतेला गांव निवासी शाहरुख की एसआरके मोबाइल गैलरी के नाम से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। पड़ोस के लोगों का कहना है कि शाहरुख कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर अपने गांव चला गया था। जिसके कुछ देर बाद दुकान से दुआ निकलता देख आसपास अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद शटर खोला जा सका, जिसके बाद लोगों ने पानी और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.