Shamli News: मूर्तिकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र रोनक को किया सम्मानित
शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव की मूर्तिकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र रोनक को सम्मानित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य और वरिष्ठ शिक्षकों ने छात्र को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन बरेली में कान्ति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नैनीताल मार्ग पर किया गया था। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के छात्र रोनक ने किशोर वर्ग की मूर्तिकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उसने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: क्षेत्रीय सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.