शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में शुक्रवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ सुबह रास्ता पार करते हुए दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर घेराबंदी कर आसपास नजर रखनी शुरू कर दी और मंदिर से लोगों को सतर्क रहने की सूचना दी। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले चार-पांच दिनों से गांव और आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों में भी डर का माहौल है। कई ग्रामीण अब झुंड बनाकर खेतों की ओर जाने को मजबूर हैं।

पुलिस की प्रतिक्रिया सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, दरोगा अशोक कुमार और सिपाही शुभम मलिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और ...