Shamli News: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूट का आरोपी दबोचा, पैर में लगी गोली
शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में तीतरों पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में लट का आरोपी एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। एएसपी के मुताबिक आरोपी ने गत 20 जुलाई में में बाइक सवार चाचा भतीजे से नगदी एवं बाइक लूटी थी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से लूटी मोटरसाइकिल, नगदी व अवैध तमंचा-कारतूस बरामद। ।एएसपी देहात सुमित शुक्ला ने बताया कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस तीतरों पुलिया के पास चैकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली की दो बाइकों पर सवार बदमाश संदिग्ध अवस्था में इधर उधर घूम रहे है। इस पुलिस ने घेरोबंदी की तो उक्त बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से पैर गोली लगने एक बाइक सवार बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो साथी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.