शामली, सितम्बर 2 -- Shamli News: शामली। पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद शामली स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी संदिग्ध मरीजों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू की आशंका को लेकर जमुआ में बढ़ी सतर्कतास्वास्थ्य विभाग की तैयारी जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण काफी हद तक कोरोना संक्रमण जैसे हो सकते हैं। इनमें बुखार, खांसी, गले...