शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने बुधवार को अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश किया। बैंक की स्थापना 12 अगस्त 1927 को हुई थी। शताब्दी वर्ष के अवसर पर चौसाना स्थित बैंक शाखा एवं सावित्री देवी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न योजनाओं और वित्तीय जागरूकता के संबंध में जानकारी देकर बैंकिंग के प्रति जागरूक किया गया। सावित्री देवी मेमो जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक योगेश गौतम ने बैंक के कर्मचारियों, विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक ने छात्रों को बैंक की यात्रा 100वें वर्ष में पहुंचना गौरव का विषय है। यह भी पढ़ें- Shamli News: मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक ने मनाया शताब...