शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी मे बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली से राहगीरों और ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। पिछले एक साल से अधिक समय से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन इस विकट समस्या से पूरी तरह अनजान और बेपरवाह बना हुआ है। हसनपुर लुहारी मुख्य मार्ग पर बने इन बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बैंक जाने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। इसी मार्ग से होकर प्रतिदिन सैकड़ों बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों से पेंशन व अपनी जमा राशि निकालने आते हैं। गड्ढों के कारण अक्सर राहगीर संतुलन खोकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं। वाहन चालकों के लिए भी इस मार्ग से गु...