शामली, जुलाई 19 -- Shamli News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली डॉ. कृष्ण गोपाल ने शनि वार को इंडस केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन से आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलने वाले उपचार, भर्ती व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय उपकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत की तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली。 यह भी पढ़ें- Hathras News: एमडीटीबी हॉस्पिटल के अंदर बाइक खड़ी मिलीं, जताई नाराजगीनिरीक्षण के निर्देश निरीक्षण के दौरान डॉ...