शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: कैराना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को कैराना स्थित अंबा मैरिज होम में 86 जोड़ों का विवाह और निकाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इनमें 28 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि 58 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की और विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड कैराना के जोड़ों के लिए किया गया। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये निर्धारित हैं। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री और वस्त्र वर-वधू को दिए जाएंगे। शेष 15 हजार रुपये तक की धनराशि...