शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को ऊन स्थित आरके फार्म में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विकासखंड ऊन के 96, नगर पंचायत गढ़ी पुख्ता के सात, झिंझाना के सात और ऊन के पांच, कुल 115 जोड़ों का विवाह एवं निकाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इनमें 73 हिंदू और 42 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। एमएलसी मोहित बेनीवाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख ऊन रामपाल सिंह, सीडीओ बृजेश शुक्ल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार की ओर से प्रति जोड़े एक लाख रुपये की धनराशि निर्धारित है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं...