शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: गांव तितरवाड़ा में मुखबिरी के शक में घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें भाई बहन और उनकी मां घायल हो गई। दूसरे पक्ष से भी एक महिला घायल हुई।। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने गांव तितरवाड़ा निवासी महिला मानो को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसके मकान के सामने रहने वाले सादा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उनके महिला के परिवार के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उन पर मुखबिरी कर महिला को पकड़वाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: मुखबिरी के शक में दो पक्ष भिड़े, भाजपा नेत्री समेत छह घायल विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडो...