Shamli News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को निकाला पैदल मार्च
शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: शामली। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत सोमवार को शामली पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पैदल मार्च निकाला। एएसपी सुमित शुक्ला और सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मार्च कोतवाली शामली से शुरू होकर विजय चौक तक पहुंचा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों, छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पैदल मार्च के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़ या हिंसा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने साथ होने वाले अपराधों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.