शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: थाना भवन क्षेत्र के गांव सोहंजनी उमरपुर में खेत पर निर्माण को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव सोहंजनी उमरपुर निवासी ताहिर पुत्र जुसा ने बताया कि गंगोह रोड स्थित उसके खेत को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। आरोप है कि 17 जुलाई 2026 को विपक्षी पक्ष विवादित भूमि पर निर्माण कराने लगा। जब उसके भाई मुनसभ ने कोर्ट का फैसला आने तक निर्माण कार्य रोकने की बात कही, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया。

विवाद का विवरण तहरीर के अनुसार, शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे अल्बास पुत्र सद्दीक, अहतेशाम पुत्र अल्बास, जाहिर पुत्र जुसरा, शाबान पुत्र ताहिर तथा लुकमान पुत्र मुनसब के साथ भी मारपीट की गई। ...