Shamli News: मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में दो पर मुकदमा
शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: कैराना। दीपावली पर पुलिस चौकी में सजावट करने के बाद घर लौट रहे युवक के साथ रास्ते में मारपीट कर दी गई। दो आरोपियों जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला बिसातियान निवासी नितिन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह किलागेट पुलिस चौकी में दीपावली की सजावट करने गया था। सजावट का काम पूरा करने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में भूरा चुंगी निवासी आसिफ और अमजद ने उसे रोक लिया। दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.