Shamli News: मामूली बारिश में ही जलमग्न हुआ शहर, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: शामली। गुरुवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। बारिश के बाद कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, माजरा रोड, कलंदरशाह, पंसारियान नई बस्ती, सती मंदिर रोड और दिल्ली रोड समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। गुरुवार दोपहर अचानक आसमान में काले बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। देर रात तक बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। शहर में जलभराव लंबे समय से प्रमुख समस्या बनी हुई है। नगर क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मुख्य रूप से एक लिंक नाले पर निर्भर है। यह नाला मुंडेट गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.