शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। थाना गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के एक गांव से लापता महिला और उसके बच्चे को लेकर बघरा स्थित योग साधना केंद्र के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने परिजनों से मिलने के बाद एसपी से महिला एवं बच्चे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। यशवीर महाराज का आरोप है कि महिला और उसके बच्चे गैर समुदाय का सलमान नामक व्यक्ति ले गया है। परिजनों ने उनका धर्मांतरण कराने की भी आशंका जतायी है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चार दिन में महिला एवं बच्चे की बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। स्वामी यशवीर महाराज का कहना है कि गढ़ीपुख्ता थानानाक्षेत्र के एक गांव से एक कश्यप समाज की महिला और उसके बच्चे को गैर समुदाय का युवक करीब दस दिन पहले अपने साथ ले गया था। परिजन तब से ही ...