Shamli News: महिलाओं के बीच डीजे पर जाने से रोका तो युवक को पीटा
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: शादी समारोह में महिलाओं के बीच डीजे पर जाने से रोकने पर युवक से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला दरबारकलां निवासी शिवम ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बुआ का पुत्र अभिषेक निवासी टीकरी पट्टी दाबड़ा थाना दोघट, बागपत सात जुलाई को पानीपत रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। आरोप है कि समारोह के दौरान कुछ युवक महिलाओं के बीच डीजे पर पहुंच गए। अभिषेक ने उन्हें वहां जाने से रोका, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि चौकी में शिकायत देने के बाद लौटते समय पालिका बारातघर के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों व बेल्ट से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.