Shamli News: महाराजा सूरजमल चौक का नाम यथावत रखने की मांग
शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: शामली। आर्य जाट महासभा की मासिक बैठक में तहसील चौराहा स्थित पूर्व घोषित महाराजा सूरजमल चौक को यथावत बनाए रखने तथा उक्त स्थल पर किसी अन्य नाम से निर्माण या नामांकन की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। बैठक में इस मुद्दे पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए सोमवार को डीएम से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लगभग तीन वर्ष पूर्व जनपद शामली के तहसील चौराहे को समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं 36 बिरादरी के सामाजिक प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से महाराजा सूरजमल चौक घोषित किया गया था। उस समय वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे तथा इसकी जानकारी तत्कालीन डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन के माध्यम से विधिवत दी गई थी। महासभा के पदाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.