शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: शामली। शहर के एमएसके फार्म में आयोजित नारायणी सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वाधान में द्वितीय महामृत्युंतजय महायज्ञ का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान रूद्राभिषेक, पूर्ण आहुति के बाद महामृत्युंतजय महायज्ञ में भाग लेने वाले समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। सोमवार को गत 3 अगस्त से शहर के एमएस फार्म में चल रहे द्वितीय महामृत्युंतजय महायज्ञ का रूद्राभिषेक और पूर्ण आहुति के बाद समापन हो गया। ज्योतिषाचार्य एवं श्रीराम कथा वक्ता आचार्य विपिन भारद्वाज ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया। जिसमें यजामान के रूप में समाजसेवी विजय कौशिक सह पत्नी रहे। इस दौरान आचार्य विपिन ने बताया कि लगभग 100 वर्ष पूर्व श्मशानवासी अघोरी संत के द्वारा अमृतमय महायज्ञ निश्चित हुआ है। यह महायज्ञ 501 घंटे अखंड रात दिन चला। लाखों आहुति के साथ...