शामली, अक्टूबर 1 -- Shamli News: बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव कैडी निवासी अजय कुमार (लगभग 35 वर्ष) की बुधवार देर शाम थाना भवन क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ में फंदे से लटकी हालत में शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अजय की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, माता-पिता, दोनों बच्चों और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय के पिता गोपाल ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में होनहार और मिलनसार था। तीन भाइयों में अजय दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई मनोहर लाल यूपी पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि छोटे भाई विकास कुमार भगवानपुर, हरिद्वार की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। गोपाल खेतीबाड़ी करते हैं. यह भी पढ़ें- गांव मस्तगढ़ में स्कूल के क्लास रूम में फा...