Shamli News: मनकामेश्वर मंदिर में शुरू हुई शिव महापुराण कथा
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: कांधला। श्रावण मास की पावन बेला में गुरुवार को नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्धपीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। कथा से पूर्व लक्ष्मी नारायण मंदिर से श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ यात्रा का समापन किया गया।
कथा का आयोजन दोपहर के समय कथा व्यास बृजमोहन निर्मल के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्री शिव महापुराण कथा के विभिन्न प्रसंग सुनाए गए। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिए गए। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और भक्तिमय वातावरण में कथा का श्रवण किया। कथा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.