शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: शामली। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और ईआरओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों से दो दिन के भीतर लिखित सुझाव एवं आपत्तियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चार जुलाई 2026 को मतदेय स्थलों की आलेख्य प्रकाशन सूची उपलब्ध कराई जा चुकी है। अब सांसद, विधायक एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्राप्त शिकायतों और सुझावों के निस्तारण के बाद 18 जुलाई तक मतदेय स्थलों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव को 25 जुलाई तक अनु...