Shamli News: मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जारी, वेबसाइट पर भी कर सकेंगे निरीक्षण
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय ने सोमवार को अंतिम सूची जारी कर दी। सूची का प्रकाशन जिला निर्वाचन कार्यालय शामली और सभी तहसीलों में एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में कराया गया है। आमजन इस सूची का निरीक्षण कर सकते हैं। सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर डीईओ पोर्टल के माध्यम से भी उपलब्ध है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में पुनरीक्षण पूर्व की गतिविधियों के तहत मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया गया। इसके बाद मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण और नए मतदेय स्थल स्थापित करने के लिए भवनों का चिन्हांकन किया गया। उन्होंने बताया कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.