शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: शामली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए शनिवार को विशेष कैंप दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को बताया कि विशेष अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों और पदाभिहित अधिकारियों की ओर से मतदाताओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। कैंप में मतदाताओं की सहायता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, किसान सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और लेखपाल सहित ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।उन्होंने यह भी पढ़ें- Barabanki News: जिले म...