Shamli News: मंदिर पर मालिकाना हक का दावा, कोर्ट पहुंचा पौत्र
शामली, सितम्बर 10 -- Shamli News: झिंझाना। कस्बे के बाजार स्थित मंदिर को लेकर गुरुवार को नया विवाद सामने आया। जयचंद के पौत्र पटियाला निवासी रमेश ने मंदिर पर मालिकाना हक का दावा करते हुए कोर्ट में वाद दाखिल किया है। रमेश वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे और मंदिर को अपना बताते हुए नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्य पर आपत्ति जताई। बताया गया कि मामले में हरि सिंह, सोनू और राधेश्याम के नाम नोटिस जारी किए गए हैं। कोर्ट में संबंधित पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। रमेश का दावा है कि मंदिर उनकी संपत्ति है और नगर पंचायत की ओर से वहां कराया जा रहा कार्य उचित नहीं है।मामले को लेकर दोनों पक्षों से दस्तावेज और दावों के आधार पर कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट के निर्णय के बाद ही मंदिर पर मालिकाना हक को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.