शामली, अक्टूबर 11 -- सीता स्वयंवर से श्रीराम-सीता विवाह तक का मंचन Shamli News: शनिवार की रात्रि को नगर के कैराना रोड स्थित श्री रामलीला मंडप पंचवटी में सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद और श्रीराम और सीता विवाह के दृश्य का मंचन किया गया। पहले दृश्य में सीता स्वयंवर के लिए नगर वासियों को सूचना दी जाती है। दूसरे दृश्य में धनुष महोत्सव के लिए दरबार सजा होता है। राजा जनक के द्वारपाल एक-एक करके सभी राजा-महाराजाओं को धनुष भंग करने के लिए आमंत्रित करते हैं। सीता स्वयंवर में रावण और बाणासुर भी पहुंचते हैं। जब देश भर के भूपति धनुष उठाने में विफल हो जाते हैं तो राजा जनक कहते हैं कि द्वीप द्वीप के रजागण हम किसे कहें बलशाली हैं, हमको तो यह विश्वास हुआ कि पृथ्वी वीरों से खाली है..। यह सुनते ही लक्ष्मण क्रोधित हो जाते हैं। राम उन्हें शांत करते हैं। ...