शामली, नवम्बर 3 -- Shamli News: शामली। क्रांतिकारी नागरिक दल की बैठक रविवार शाम गांव रायपुर अटेरणा में हुई। बैठक में राजनीति में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों पर असंतोष व्यक्त किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेकर मौजूदा व्यवस्था का विरोध करने का संकल्प लिया गया। दल के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बैठक में यूजीसी एक्ट, एससी-एसटी एक्ट तथा अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक और अगड़े-पिछड़े जैसी अवधारणाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने इन व्यवस्थाओं को भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी अवधारणाएं समाज में विभाजन को बढ़ावा देती हैं। बैठक में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव में भाग लेकर इन मुद्दों को उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में जोगिंदर शास्त्री, महंत गिरि, पुष्पेंद्र, डॉ. प्रमोद वशिष्ठ, मोहित, अंकित सहित अन्य लोग मौजूद रहे...