शामली, नवम्बर 10 -- Shamli News: शामली। भैयादूज पर्व को लेकर बसों में यात्रियों की भारी भीड रही। जिससे बसों में मारा मारी मची रही और यात्रियों को बसों में बैठने तक ही जगह नही मिल सकी। बसों में भीड को देखते हुए विभाग ने बसों के फेरे बढाये थे, जिससे लोगों को अधिक परेशानी नही हो सकी। विवाहित बहनों की ओर से भैया दूज का पर्व मनाने के लिए भाइयों के घर जाने का सिलसिला मंगलवार से ही शुरू हो गया था। सड़कों पर खासी भीड़ देखी गई। ट्रेनों में भी आम दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या अधिक थी। शहर के रोडवेज बस स्टेंड पर यात्रियों की मारा मारी मची रही। यह भी पढ़ें- Hapur News: भैयादूज की पूर्व संध्या पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ दिनभर भाई-बहनों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। सड़क से लेकर बस स्टैंड तक यात्रियों की भीड़ नजर आई। परिवहन विभाग द्वारा ...