Shamli News: भूरा रोड पर युवक का शव मिला, हत्या का आरोप
शामली, जुलाई 24 -- Shamli News: कैराना। शुक्रवार सुबह भूरा रोड पर एक काटी जा रही कॉलोनी के बरामदे में 24 वर्षीय युवक का शव मिला। शव के पास ही मृतक की बाइक और एक इंजेक्शन की सीरीज पड़ी थी। मृतक के मोबाइल और बाइक के नंबर प्लेट से मृतक की पहचान जतिन निवासी गांव भैंसवाल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के लिए साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे भूरा रोड पर काटी जा रही कॉलोनी के बरामदे में 24 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। शव करीब 2 दिन पुराना बताया जाता है। मृतक के शरीर पर चोट का निशान नहीं था तथा एक हाथ पर मोबाइल चार्जर की डाटा केबल बांधी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के मोबाइल और बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान जतिन निवासी गांव भैंसवाल के रूप में की गई। बाद में मृतक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.