शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी मे साधन सहकारी समिति से जुड़े हजारों किसानों को इस भीषण गर्मी में फसल बनाई मे लोन लेने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति से जुड़े करीब 1695 किसानों को लोन की रकम निकालने के लिए पांच किलोमीटर दूर जलालाबाद बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि जब किसानों को लोन का पैसा जमा करना होता है। तो वह हसनपुर लुहारी समिति पर ही जमा हो जाता है। लेकिन निकासी के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। हसनपुर लुहारी के किसानो ने बताया कि चार साल पहले चिन्हित हुई थी भूमि प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में चला गया है। लगभग एक दर्जन गांव के किसान हसनपुर लुहारी समिति से जुडे हुए हैं। जो इस समिति से ही खाद लेते हैं और समिति के सदस्य है। किसानों की इस समस्या के ...