Shamli News: भूमि की पैमाइश के नाम पर किसान से रिश्वत लेते कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार
शामली, जुलाई 8 -- Shamli News: शामली। सहारनपुर की भ्रष्टाचार निवारण संगठन(एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने कैराना तहसील परिसर से एक राजस्व निरीक्षक(कानूनगो) को भूमि की पैमाइश के एवज में एक किसान से छह हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम कानूनगो को तहसील परिसर से पकड़ने के बाद आदर्श मंडी लेकर आयी और मुकदमा दर्ज कराया है। झिंझाना क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी निवासी किसान श्रीनिवास पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद का करीब 10 बीघा कृषि भूमि को लेकर वन विभाग से विवाद चल रहा है। भूमि की पैमाइश कराने के लिए किसान ने एसडीएम कैराना से प्रार्थना पत्र दिया था। अधकारियों के निर्देश पर संबंधित कानूनगो धर्मवीर सिंह द्वारा पैमाइश नहीं की जा रही थी। आरोप है कि किसान द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर कानूनगो ने पैमाइश करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.