शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: शामली। जिले में लगातार बढ़ रही उमस और भीषण गर्मी का असर अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को जलालाबाद क्षेत्र के एक पीएमश्री विद्यालय में गर्मी के कारण एक छात्रा चक्कर खाकर बेहोश हो गई। छात्रा को सहपाठियों और शिक्षकों ने पानी पिलाकर तथा हवा कर होश में लाया, जिसके बाद उसका उपचार कराया गया। जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीच में हुई हल्की बारिश से मिली राहत अब खत्म हो चुकी है। तेज धूप और उमस के कारण स्कूलों में पढ़ाई करना बच्चों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। कई विद्यालयों में पर्याप्त पंखों की व्यवस्था नहीं है, जबकि जहां पंखे लगे हैं वहां बिजली की आवाजाही के कारण राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में दोपहर के समय कक्षाओं में बैठना बच्चों के लिए चुनौती बन ग...