शामली, अगस्त 10 -- Shamli News: भारत विकास परिषद अमृत शाखा शामली की ओर से शहर के दिल्ली रोड स्थित बारातघर में तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद परिवार की महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए पारंपरिक परिधानों, गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पूरा परिसर तीज के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुराधा संगल तथा विशिष्ट अतिथि जिला महिला सहभागिता प्रमुख मानसी गोयल रहीं। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े पर्व समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- आईआईटी में मना तीज महोत्सव ऐसे आयोजनों के मा...