Shamli News: भाट्टू में कोल्हू-भट्ठियों पर छापेमारी, चार सैंपल लेकर जांच को भेजे
शामली, सितम्बर 21 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव भाट्टू और आसपास के क्षेत्र में संचालित कोल्हू-भट्ठियों से फैल रहे प्रदूषण तथा मानकों के विपरीत चिमनियां लगाए जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 11 स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गुड़, शक्कर सहित अन्य सामग्री भी मिली। वहीं किसी भी कोल्हू संचालक के पास प्रदूषण संबंधी एनओसी होने की जानकारी सामने नहीं आई। सोमवार को नायब तहसीलदार राहुल सैनी टीम के साथ गांव भाट्टू पहुंचे और अलग-अलग स्थानों पर संचालित कोल्हू-भट्ठियों का निरीक्षण किया। टीम ने कुल 11 स्थानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर धुएं की चिमनियां निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। वहीं संचालकों के पास प्रदूषण संबंधी एनओसी होने की जानकारी भी सामने नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.