शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला इकाई की परिचय बैठक मंगलवार को मुंडेट कलां स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मोर्चा के नवनियुक्त 47 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल पाल ने सभी 47 पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर अनुशासन के साथ जनता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी निभाते हुए प्रत्येक पदाधिकारी को ...