शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: थाना भवन। भारतीय किसान यूनियन सेवक की नगर पंचायत सभागार मे आयोजित संगठनात्मक बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके समाधान के लिए आगामी रणनीति तैयार की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को अब मजबूती के साथ संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया जाएगा। जिन समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं होगा, उन्हें लेकर संगठन तहसील और जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और किसानों व मजदूरों की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालयों...