Shamli News: भव्यता के साथ निकली भगवान महावीर की वार्षिक रथयात्रा
शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: शामली। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर की वार्षिक रथयात्रा मंगलवार को शहर में धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। रथयात्रा में शामिल धार्मिक झांकियां, बैंड-बाजे, भजन मंडलियां, ढोल पार्टी और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का स्वागत कर भगवान महावीर के दर्शन किए। कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया। रथयात्रा का शुभारंभ महावीर जिनालय से मंदिर समिति के अध्यक्ष सुदेश कुमार जैन, महामंत्री राजेश कुमार जैन, आशीष जैन और जेके जैन ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद रथयात्रा निर्धारित मार्ग से शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भजन मंडलियों ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.