शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा स्थित बिजलीघर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस चालक कमल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, पानीपत निवासी बलबीर सिंह सैनी के पुत्र अनिल कुमार सैनी अपनी बाइक पर सवार होकर बुढ़ाना से पानीपत लौट रहे थे। अनिल कुमार ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से बुढ़ाना आए थे। वापस लौटते समय जैसे ही वह कांधला थाना क्षेत्र के गांव भभीसा स्थित बिजलीघर के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही कैराना निवासी मोहम्मद अहमद के पुत्र नवाज अहमद की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो...