शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) का शुभारंभ किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक सुरेश राणा की पहल पर शुरू हुई इस समिति से क्षेत्र के लगभग 3000 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। समिति शुरू होने के बाद किसानों को अब खाद, बीज, यूरिया, कृषि ऋण तथा अन्य सहकारी सुविधाओं के लिए 10 से 12 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा खेती-किसानी के कार्यों में सुविधा मिलेगी।स्थानीय किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश राणा का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- जिले की 59 समितियां बनेंगी बहुउपयोगी किसानों का कहना है कि बी-पैक्स समिति शुरू होने से भनेड़ा उद्दा, मनठ, हसनपुर, खानपुर सहित आसपास के गांवों के ...