Shamli News: भनेड़ा उद्ददा में पेयजल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को मिली राहत
शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन गांव भनेड़ा उद्ददा में सरकारी पेयजल व्यवस्था के तहत लगाए गए नलों से पानी नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर उठाई गई आवाज के बाद मरम्मत कार्य पूरा करा दिया गया है। नलों की मरम्मत होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। गौरतलब है कि गांव में सरकारी नलों से पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने का मामला सामने आया था। इस संबंध में ग्राम प्रधान इंतजार ने ग्राम सचिव ललित कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समस्या के समाधान की मांग की थी। मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने नलों की मरम्मत का कार्य पूरा कराया।मरम्मत कार्य पूरा होने से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है। अब ग्रामीणों को नियमित और सुचारु पेयजल आपूर्ति मिलने की प्रतीक्षा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.